चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 9 मरीज मिले। राहत की बात यह है कि किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1161 लोगों की कोरोना जांच की। संक्रमित मरीजों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 32 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 111 रह गई है। अब तक 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 12 और वेंटिलेटर पर 10 मरीज भर्ती हैं।