हरियाणा सरकार ने वित्त विभाग के नौ लेखा अधिकारियों को वरिष्ठ लेखा अधिकारियों (एसएओ) के पद पर पदोन्नत कर तुरंत प्रभाव से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नत होने वालों में विजय कुमार सिंगला, नरेश कुमार बंसल, सुभाष चंद कथूरिया, अनिल कुमार, रामलाल सिंगला, राजेश कुमार गर्ग, गोविंद राज भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा और ओमप्रकाश यादव शामिल हैं।
पदोन्नति के बाद विजय कुमार सिंगला को निर्माण मजदूर बोर्ड व कल्याण बोर्ड के श्रम आयुक्त एवं सचिव कार्यालय में एसएओ के पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
इसी प्रकार, नरेश कुमार बंसल को कृषि महानिदेशक, सुभाष चंद कथूरिया को आयुक्त नगर निगम पंचकूला, अनिल कुमार को महानिदेशक आईटीआई और रामलाल सिंगला को निदेशक अभियोजन कार्यालय में नियुक्त किया है।
राजेश कुमार गर्ग को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, गोविंद राज भारद्वाज को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक, ओमप्रकाश शर्मा को एस्टेट अधिकारी, हुडा-2 गुड़गांव तथा ओमप्रकाश यादव को निदेशक एवं प्राचार्य शहीद हुसैन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हर मेवात में नियुक्त किया गया है।