चंडीगढ़। शहर में बुधवार को भी कोरोना के 87 मरीज मिले। वहीं एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। वहीं एकांतवास में रखे गए 48 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 48 और महिलाओं की संख्या 39 है। सेक्टर-48 निवासी 55 साल के पुरुष की इलाज के दौरान मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही फेफड़ा रोग और उच्च रक्तचाप का मरीज था। ब्यूरो