फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 8500 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नौकरी दिलवाने के नाम पर एक महिला को झांसा देकर उससे 8500 रुपये ठगने के आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मोहाली सेक्टर-71 निवासी अमनदीप और लुधियाना की रहने वाली एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने पहले चंडीगढ़ साइबर सेल को शिकायत दी थी। साइबर सेल ने मामले में प्रारंभिक जांच करने के बाद रिपोर्ट मनीमाजरा थाने को दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक लिमिटेड कंपनी की ओर से जॉब के लिए ऑफर आया था। इसके लिए महिला ने ई-सॉल्यूशन वर्चुअल एजेंसी के जरिए साक्षात्कार दिया था। इसके बाद उसे दस्तावेज भेजने और 3500 रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया। रकम जमा करने से पहले एजेंसी ने कहा था कि यह रकम बाद में वापस कर दी जाएगी। पीड़िता ने पैसे जमा करा दिए। इसके बाद उससे मेडिकल टेस्ट कराने के नाम पर पांच हजार रुपये और ले लिए गए और कहा गया कि 25 अगस्त 2020 से प्रशिक्षण बैच शुरू होगा। इसके बाद यह रकम भी वापस कर दी जाएगी लेकिन इसके बाद न एजेंसी की ओर से उसे ईमेल पर कोई जवाब मिला और न ही उसके फोन कॉल का कोई जवाब मिल रहा है। इतना ही नहीं, आरोपियो ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
इस दौरान उसे पता चला कि उक्त कंपनी ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनके द्वारा किसी भी तरह की कोई नौकरी नहीं निकाली गई है। कुछ जालसाज लोग कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें