फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा से 83 जेबीटी शिक्षक डेपुटेशन पर चंडीगढ़ आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी में शिक्षकों की कमी को देखते हुए हरियाणा से 83 जेबीटी शिक्षक चंडीगढ़ बुलाए जाएंगे। वहीं, अध्यापक संघ ने शिक्षकों के डेपुटेशन के खिलाफ विरोध जताया है। हरियाणा के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को दिए पत्र में चंडीगढ़ के स्कूल शिक्षा निदेशक ने 83 जेबीटी शिक्षकों की डेपुटेशन के तहत बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई, 2023 को सेक्टर-10 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक में जेबीटी शिक्षकों को उनके जरूरी दस्तावेज लाने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग की समिति की ओर से शिक्षकों के दस्तावेज चेक किए जाएंगे। शिक्षकों की सूची में एक से 25 तक के अध्यापकों को साढे 9 बजे, 26 से 50 तक 11 बजे और 51 से 83 तक दोपहर 12 बजे बुलाया गया है। वहीं, यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन ने डेपुटेशन पर बुलाए जा रहे शिक्षकों के मामले में विरोध जताया है। संघ ने कहा कि एक अप्रैल, 2022 से केंद्रीय नियम लागू किए जा चुके हैं। इनमें डेपुटेशन का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा डेपुटेशन पर आए पुराने अध्यापकों को उनके गृह राज्य नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें