आपको सुनकर हैरानी होगी कि रोज गार्डन के वजूद को बचाने में एक ‘लाल गुलाब’ का अहम योगदान है, लेकिन यह बात सच है। रोज गार्डन की 824 हाइब्रिड गुलाब की किस्मों को बचाने में यह लाल गुलाब अहम योगदान दे रहा है। यह ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए संभव हो पा रहा है। 1967 में लगभग 42.25 एकड़ भूमि पर गुलाबों के इस संसार को बसाया गया था।
वर्तमान में रोज गार्डन में 825 गुलाब की किस्में हैं। इनमें 824 हाइब्रिड गुलाब की किस्में और 1 लाल गुलाब (देशी) शामिल है। ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए लाल गुलाब से हाइब्रिड गुलाब की 824 किस्मों को तैयार किया जा रहा है। ग्राफ्टिंग तकनीक के विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम ग्राफ्टिंग के लिए बेहद अनुकूल होता है, इसलिए इन दिनों रोज गार्डन में ग्राफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।