फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 12 केंद्रों पर 8 हजार विद्यार्थियों ने दी नीट यूजी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रविवार को नीट यूजी (नेशल एलिजिटबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम) परीक्षा दी। शहर के 13 निजी और सरकारी स्कूलों में औसतन 700 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। केंद्र के बाहर परिजनों का जमावड़ा लगा रहा जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हुई।भारत के 532 और विदेश के 14 शहरों में हुई नीट की परीक्षा करीब 2087445 विद्यार्थियों ने दी। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र, सेनिटाइजर के अलावा कुछ नहीं ले जाने दिया गया। विद्यार्थियों की कान की बाली, कंगन, स्कार्फ आदि सब खंगाल कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेने दिया गया। दोपहर दो बजे से 5.20 तक चली परीक्षा से पहले और बाद में केंद्रों के बाहर परिजनों की भीड़ लगी रही। केंद्र में प्रत्येक कमरे में 24 विद्यार्थियों को बिठाया गया।
विज्ञापन

पेपर में 20 प्रश्न पूछे आए अंतिम वर्ष के पेपर से
इस बार के प्रश्नपत्र करीब 20 प्रश्न ऐसे थे जिन्हें सीधा पिछली बार के प्रश्नपत्र से लिया गया था। नीट 2023 का पेपर बेसिक और फंडामेंटल रहा। पेपर में भौतिक विज्ञान के सीधे फॉर्मूला के आधार सवाल पूछे गए थे। वहीं रसायन विज्ञान और बायोलॉजी के प्रश्न पूरा सिलेबस का अध्ययन कर चुके विद्यार्थियों के लिए आसान रहे होंगे। कुनाल, भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ
ऑर्गेनिक सिद्धांत के प्रश्न लगे कठिन
रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में लॉजिकल चेकिंग और ऑर्गेनिक सिद्धांत के प्रश्न बच्चों को कठिन लगे। विभिन्न तरह के प्रश्नों को हल करने का अध्ययन करने वाले बच्चों के लिए पेपर बहुत कठिन नहीं रहा होगा और न बहुत आसान। -सचिन चौधरी, रसायन विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन


जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में पिछले वर्ष की तरह रहा प्रश्नों का पैटर्न

जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के प्रश्नों का पैटर्न पिछले वर्षों की ही तरह रहा। बच्चों के इनमें अच्छे अंक आ सकते हैं। पेपर में पूछे मैच द फॉलोविंग और स्टेटमेंट टाइप प्रश्न नीट विद्यार्थियों के लिए स्कोरिंग रहे। -अमित, जीव विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें