फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट में 8 हजार की हुई बुकिंग, 18 वर्ष से ऊपर वालों को आज से लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगेगा। पहले दिन के सत्र के लिए वीरवार दोपहर 3 बजे से स्लॉट की बुकिंग शुरू की गई। महज 30 मिनट में 8000 लोगों ने स्लॉट बुक कर लिए।
विज्ञापन

निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि 22 मई तक की बुकिंग 1 दिन में फुल हो गई। इसमें रविवार की बुकिंग नहीं हुई है। लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। जिनकी बुकिंग नहीं हो पाई उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से प्रतिदिन सुबह 10 बजे स्लॉट खोले जाएंगे। प्रतिदिन 1000 लाभार्थियों की बुकिंग की जाएगी, लेकिन उन्हें 23 मई से क्रमश: अगली डेट मिलती जाएगी। डॉ. कंग ने बताया कि अगर बुकिंग कराने वाला लाभार्थी अपनी बुकिंग कैंसिल करा देता है तो उसकी जगह पर वेटिंग वाले लाभार्थी को मौका मिल जाएगा, लेकिन बिना बुकिंग के मौके पर पंजीकरण की सुविधा किसी भी हाल में प्रदान नहीं की जाएगी।
1000 लाभार्थी आज उठाएंगे टीके का लाभ
टीका लगवाने वालों ने सुबह से ही कोविन एप पर बुकिंग का प्रयास शुरू कर दिया था, लेकिन स्लॉट ओपन न होने के कारण उन्हें कई घंटे तक निराशा ही हाथ लगी। दोपहर 3 बजे जैसे ही बुकिंग शुरू हुई लोगों ने अपने साथ ही अपने उम्र के घर के अन्य सदस्यों व दोस्तों की बुकिंग करनी शुरू कर दी। तमाम उहापोह के बीच पहले दिन 8000 लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया। इन लोगों में से पहले 1000 लाभार्थियों को शुक्रवार को शहर में बनाए गए 7 अलग-अलग केंद्रों पर कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
ऑन स्पॉट नहीं होगा पंजीकरण
डॉ. कंग ने बताया कि इस उम्र के लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए खुद से पंजीकरण करना होगा। इसमें ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके लिए कोविन एप या आरोग्य सेतु के जरिए पंजीकरण किया जा सकता है।
बॉक्स
18 से 44 साल वालों को यहां लगेगा टीका
सेक्टर- 45 सरकारी स्कूल, मलोया डिस्पेंसरी, मनीमाजरा सरकारी स्कूल, पीजीआई, जीएमसीएच- 32, जीएमएसएच- 16 और पीयू डेंटल कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 18 से 44 साल के बीच के लाभार्थियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें