चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.5 पर पहुंच गई। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों से 8 नए मरीज मिले। वहीं, 30 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमित मिले मरीजों में सेक्टर 9 का 1, सेक्टर 20 का 1, सेक्टर 21 का 1, सेक्टर 32 का 2 , सेक्टर 52 का 1, धनास का 1 और राम दरबार का 1 मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1594 लोगों की जांच की, जिनमें से 11 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 181 रह गई है। वहीं अब तक 807 मरीजों की मौत हो चुकी है।