फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने का प्रोग्राम बना रहे हैं, पहले ये खबर पढ़ लें

Thu, 30 Jun 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को होली के मद्देनजर ट्रेनों में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
अगर आप ट्रेन में सफर करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो वह रद्द करना पड़ सकता है। 7वें पे कमीशन के आधार पर अगर सरकार ने रेल कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो 11 जुलाई को सुबह 6 बजे से रेलवे के करीब 32 लाख कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा और नार्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री एसएम मिश्रा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सरकार को नोटिस देते हुए 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। उनकी मांगों में 7वें पे कमीशन के आधार पर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये होना चाहिए और न्यू पेंशन योजना खत्म करना शामिल हैं।
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल

फाल्ट ने ट्रेनें कराई लेट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के स्थानीय सेक्रेटरी रविंद्र दुबे ने बताया कि इस हड़ताल में रेलवे का प्रबंधकीय, ट्रेक और फील्ड का स्टॉफ शामिल होगा। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे फेडेरशन व नार्दर्न फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के आह्वान पर सभी संबंधित यूनियनों ने हड़ताल में शामिल होने की तैयारियां कर ली हैं।

सभी छोटे-बड़े स्टेशनों को विधिवत सूचना दे दी गई है। दुबे के अनुसार यह अनिश्चित कालीन हड़ताल मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी। इसके चलते करोड़ों रेल यात्रियों को एक साथ होने वाली परेशानी से बचाने के लिए सरकार से मांगें स्वीकार करने की मांग की जा रही है।

10 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया तो 11 जुलाई को सुबह 6 बजे से देश भर की रेलें जहां की तहां रुक सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें