चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 76 नए संक्रमित मिले। वहीं, एकांतवास में रखे गए 34 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मिले मरीजों में 30 पुरुष और 46 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमित मिले मरीजों में सबसे ज्यादा 5-5 केस सेक्टर-20 व 37 से मिले हैं। शहर में संक्रमित केसों की संख्या 587 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 355 मरीजों की मौत हो चुकी है।