फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिन में जेबीटी के 293 पदों के लिए आए 7474 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिन में जेबीटी के 293 पदों के लिए 7474 आवेदकों ने फॉर्म भरे गए। इनमें से 1612 आवेदक फॉर्म का शुल्क भी अदा कर चुके हैं। शुक्रवार दोपहर के समय शिक्षा विभाग ने वेबसाइट पर जेबीटी नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।37 साल की उम्र तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। 150 अंक के पेपर में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। पेपर की तारीख की जानकारी शिक्षा विभाग ने जारी नहीं की है। अभ्यर्थी 31 अगस्त शाम पांच बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर दोपहर दो बजे तक है। फीस जमा कर जिन अभ्यर्थियों का पूरा फॉर्म भरा गया है उनके सत्यापन सूची 14 सितंबर 2023 को जारी की जाएगी। सामान्य और अन्य वर्ग के लिए फाॅर्म की कीमत 1000 रुपये, अनुसूचित जाती के लिए 500 रुपये और पर्सन विद डिसेबिलिटी के लिए निशुल्क है।
विज्ञापन


जेबीटी नियुक्ति से जुड़ी मुख्य तिथियां

फॉर्म भरने की आखिरी तारीख - 31 अगस्त 2023 शाम पांच बजे
फीस भरने की आखिरी तारीख - 4 सितंबर 2023 दोपहर दो बजे
पुष्टिकरण सूची जारी होने की तारीख - 14 सितंबर 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें