फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 7.43 लाख ठगे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनकी पहचान शिवालिक एवेन्यू, खरड़ निवासी रविंदर सिंह (25) और मनप्रीत सिंह बराड़ (50) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ सेक्टर 17 थाना पुलिस ने बीते 8 अगस्त को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बठिंडा निवासी गुरचरण सिंह (73) ने अपनी शिकायत में कहा था कि बीबी कांउसिल, सेक्टर-17डी के रविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह बराड़ और अन्य ने उनकी बहू को विदेश भेजने के नाम पर 7,43,248 रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने यूट्यूब पर अपनी कंपनी की वीडियो डाली हुई थी। ये युवाओं को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूलते थे। उन्हें शिक्षा ऋण दिलवाने का झांसा दिया जाता था। इससे पहले 7 अगस्त को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बीबी काउंसिल के उक्त दोनों आरोपियों व अन्य के खिलाफ लुधियाना की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता का वीजा लगवाने के नाम पर आरोपियों ने 8,80,329 रुपये लिए गए मगर न तो वीजा लगा और न ही रकम वापसी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें