फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 74 फोटोग्राफर्स ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने वार्षिक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें फोटोग्राफर्स के साथ शहरवासियों ने भी उत्साह से भाग लिया। शिविर में कुल 74 फोटोग्राफर्स ने रक्तदान किया। खास बात रही कि फोटोग्राफी क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े इंदर वर्मा ने 77वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन जेपीएस गर्चा ने की। इस दौरान प्रेसिडेंट सरोज चौहान और महासचिव सुनील भट्ट मौजूद रहे। सुख फाउंडेशन के संस्थापक अमित दीवान ने कहा कि लोगों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया। जेपीएस गर्चा ने कहा कि फोटोग्राफी के साथ समाजसेवा भी एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें