चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मरीज मिले, जबकि 52 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1282 लोगों की जांच की। इनमें से 30 पुरुष व 44 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा आठ मरीज मनीमाजरा से मिले हैं। संक्रमण दर 5.77 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 393 है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर 15 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।