फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बेटा गिरफ्तार होने की बात कहकर 72 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7बी निवासी एक व्यक्ति के साथ 72 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उनका बेटा किडनैपिंग के आरोप में उसके साथ गिरफ्तार हो गया है। उसे छोड़ने की एवज में रुपये देने होंगे। बेटे के मामले में फंसने की बात सुनकर नरेंद्र सिंह ने 72 हजार रुपये भेज दिए। जब उन्होंने अपने बेटे से बात की तो पता चला कि ठगी हो गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें