फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा के 72 जजों का तबादला व 13 पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के 72 न्यायिक अधिकारियों का तबादला व 13 को पदोन्नति दी है। तबादला पाने वालों में दो जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी हैं। पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष महला का तबादला गुरुग्राम व गुरुग्राम के सूर्य प्रताप सिंह का तबादला पंचकूला किया गया है। इनके अलावा, हाईकोर्ट और हरियाणा सरकार के बीच 13 जजों की पदोन्नति को लेकर चल रहे विवाद के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद आखिरकार हाईकोर्ट ने इनको पदोन्नत कर उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी लेकिन वहां से याचिका खारिज हो गई थी। पदोन्नति पाने वालों में कृति जैन, शिखा, विवेक यादव, नीरू कंबोज, विशाल, खत्री सौरभ, हितेष गर्ग, शिफा, दानिश गुप्ता, अरविंद कुमार, आर्या शर्मा, मनोज कुमार राणा व पीयूष शर्मा शामिल हैं। इन सभी को सिविल जज सीनियर डिवीजन किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें