चंडीगढ़। प्रोफेट बजिंदर सिंह मिनिस्टरीज की ओर से शनिवार को प्रभु यीशु मसीह की जयंती को समर्पित एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा माजरी चर्च से शुरू होकर चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से निकाली गई। प्रोफेट बजिंदर सिंह मिनिस्टरीज ने प्रभु यीशु मसीह जी के इस युग में आने के संदेश को विश्व के हर कोने में पहुंचाने, उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए विशाल समूह संगत को प्रेरित किया। वहीं किसानों के चल रहे आंदोलन पर सरकार के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए विशेष प्रार्थना की।प्रोफेट बजिंदर सिंह नेएक-दूसरे से प्यार के साथ रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में मोहाली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कंवरबीर सिंह सिधू भी उपस्थित थे। कमेटी के चेयरमैन संजीव कुमार लड्डू, अध्यक्ष अवतार सिंह अमृतसर, उपाध्यक्ष डॉ लुक्स मसीह, परमजीत सिंह, राजीव मसीह, सुलखन, राजेश चौधरी, लखविंदर ढिल्लों, अमर सिंह, रमन कौर, अनिल, विशाल शर्मा, पास्टर अकबर, पास्टर अशोक, पास्टर गुलशन पोल, परमजीत सिंह और बलविंदर कौर ने सहयोग किया। अंत में, प्रोफ्ट बजिंदर सिंह ने आए हुए प्रभु के सेवकों का सम्मान किया और विश्व शांति के लिए, विशेष रूप से भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए प्रार्थना।