सिटी ब्यूटीफुल का हर दूसरा रेजिडेंट प्रवासी (माइग्रेंट) है। साढ़े दस लाख आबादी वाले शहर में करीब सात लाख आठ हजार लोग प्रवासी हैं। यानि करीब 67 प्रतिशत आबादी प्रवासियों की है।
इसमें लगभग 379261 पुरुष शामिल हैं, जबकि 328831 महिलाएं। ये आंकड़े भारत के जनगणना विभाग ने इसी हफ्ते जारी किए हैं। पूरे भारत में करीब 45 करोड़ लोग अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर में बस गए हैं।
हर दस में चार भारतीय माइग्रेंट हुए हैं। विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि आखिर वे किस वजह से माइग्रेंट हुए हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ये नहीं बता पाए आखिर वे किस वजह से माइग्रेंट हुए हैं। इनकी संख्या करीब 71957 है। कुल माइग्रेंट लोगों में 373977 लोग ग्रामीण परिवेश से हैं, जबकि 274022 शहरी इलाकों से हैं।