माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई। नए संक्रमितों में धनास में 6, सेक्टर-46 में 7 और सेक्टर-38 में 8 मरीजों के अलावा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। इनमें 43 पुरुष और 24 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में रखे गए 49 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बुड़ैल निवासी 30 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में 26 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसे सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14152 हो गई है, जबकि अब तक 223 मरीजों की मौत हो चुकी है।