फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शनिवार को मिले 660 कोरोना संक्रमित, आठ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 660 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि एकांतवास में रखे गए 963 मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमितों में 351 पुरुष और 309 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3417 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 97 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 7843 है। वहीं, अब तक 625 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले ज्यादा मरीज
मनीमाजरा में 77, सेक्टर 15 में 10, सेक्टर 22 में 18, सेक्टर 24 में 14, सेक्टर 25 में 13, सेक्टर 27 में 25, सेक्टर 29 में 19, सेक्टर 37 में 12 , सेक्टर 41 में 31, सेक्टर 44 में 15, सेक्टर 45 में 35, सेक्टर 46 में 15, सेक्टर 52 में 13, धनास में 20, मलोया में 20, मौलीजागरां में 18 व रामदरबार में 17 मरीज मिले हैं।
ये हार गए कोरोना से जिंदगी की जंग
सेक्टर-40 निवासी 65 और सेक्टर-18 की 82 वर्षीय वृद्धा की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। डड्डूमाजरा निवासी 52 साल के पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। सेक्टर-27 निवासी 99 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। मनीमाजरा निवासी 39 साल की महिला की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर-45 निवासी 60 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। डड्डूमाजरा निवासी 35 साल की महिला की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। मौलीजागरां निवासी 32 साल के पुरुष की पीजीआई में मौत हो गई। ये सभी कोरोना के अलावा किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें