चंडीगढ़। सेक्टर-43 में मकान नंबर 805 में घुसकर चोरों ने घर से 65 टोटियां चोरी कर ली। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मानव कॉलोनी सकेतड़ी निवासी धर्मवीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर है। उनके मालिक ने यह घर खरीदा हुआ है और उसे देखरेख के लिए कहा है। जब सेक्टर-43 स्थित मालिक के घर गए तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। रसोईई और शौचालय से 65 टोटियां गायब थीं। जिसके बाद उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को जानकारी दी।