फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 राज्यों के खिलाड़ियों के साथ किया जा रहा ऐसा खिलवाड़, जान पर बन सकती है

Tue, 19 Dec 2017 12:03 PM IST
शैलेश तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट का आटा
विज्ञापन
63वीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 26 राज्यों से 1392 खिलाड़ी आए हुए हैं, लेकिन यहां पर उनके साथ ऐसा खिलवाड़ हो रहा कि जान पर बन सकती है। एथलेटिक्स का आयोजन रोहतक में किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य का कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। विभिन्न राज्य से आए खिलाड़ियों को एक्सपायरी डेट के आटे की रोटी खिलायी जा रही है। इस बात का खुलासा आटे की बोरी पर लिखी डेट से हुआ। नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इस्तेमाल हो रहे इस तरह के खाद्य पदार्थों पर किसी भी अधिकारी ने गौर नहीं किया, गौर करने वाली बात यह है कि नेशनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ऐेसे हालात में कैसे जीतेगा प्रदेश
नेशनल प्रतियोगिता में इस्तेमाल हो रहे इस तरह केखाद्य पदार्थों को खाने से खिलाड़ियों केस्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा यह एक गंभीर विषय है। जिस प्रदेश के खिलाड़ी देश ही बल्कि विदेशों में भी अपने खेल और कौशल के दम पर लोहा मनवा चुके हैं, उस प्रदेश में ही आयोजित हो रही नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऐसे हालात आखिर कौन है जिम्मेदार?

इन प्रदेशों के रहे इतने खिलाड़ी
हरियाणा की टीम में कुल 77 खिलाड़ी हैं जिसमें 37 महिला खिलाड़ी और 40 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। चंडीगढ़ से आई टीम में कुल 6 खिलाड़ी हैं जिसमें 1 महिला खिलाड़ी और 5 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। पंजाब से टीम में कुल 70 खिलाड़ी हैं जिसमें 32 महिला खिलाड़ी और 38 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से कुल 27 खिलाड़ी है जिसमें 17 महिला खिलाड़ी और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार से आई टीम में कुल 22 खिलाड़ी हैं जिसमें 10 महिला खिलाड़ी 12 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तराखंड से कुल 57 खिलाड़ी है जिसमें 31 महिला खिलाड़ी और 26 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


जीतने की जिम्मेदारी
बता दें कि राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश के 77 खिलाड़ियों पर पदक दिलाने का जिम्मा है। वहीं एक्सपायरी आटे की रोटी खाकर खिलाड़ी प्रदेश को पदक दिलाने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं।

खिलाड़ियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़
काफी गलत है और यह खिलाड़ियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि ये आटा किसने मंगवाया और इसको कौन लेकर आया। इस तरह की लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
- योगेश्वर दत्त, ओलंपिक पदक विजेता

खिलाड़ियों की जरूरतों का रखें ध्यान
ये गंभीर मसला है, जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। खिलाड़ियों केसाथ हमेशा संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए और उनकी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी, टोहाना, पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें