चंडीगढ़। रविवार को कोरोना के 61 केस मिले हैं। यह केस सेक्टर-49 में आठ, सेक्टर-38 वेस्ट में 6, मनीमाजरा में 4, पीजीआई कैंपस में 3, सारंगपुर में 2, सेक्टर-38 में 4, सेक्टर-30 और सेक्टर-23 में 5-5 मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर 81 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। कोरोना से अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है और 14476 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।