चंडीगढ़। सेक्टर- 11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसीजी) में बुधवार को 65वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश जयश्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाली 600 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अपने सर्टिफिकेट और ट्रॉफी लिए छात्राओं में उत्साह नजर आया। गर्व के साथ छात्राओं ने कॉलेज में बिताए समय को यादों में संजो कर रखने के वादे किए। खेल, एनसीसी, एनएसएस से लेकर छात्राओं को विभिन्न स्कॉलरशिप और विषय में पारंगत हासिल करने के लिए सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दी। इसमें स्नातक और स्नाताेकोत्तर दोनों विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान प्राचार्य अनीता कौशल ने कॉलेज की सफलताओं पर प्रकाश डाला, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबल डेलवपमेंट और स्वच्छता शामिल है।