चंडीगढ़। शहर में वीरवार को 6 नए कोरोना संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 2156 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 3 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, दूसरी ओर 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। शहर में एक्टिव केस की संख्या 44 है। वहीं, अब तक 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।