फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 5.58 किलो हेरोइन बरामद, स्पीकरों में छिपाकर ला रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नशा तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफा रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की सख्त कार्रवाई में लुधियाना जोनल यूनिट ने 5.58 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

डीआरआई को सूचना मिली थी कि सीमा जिलों से लुधियाना की ओर एक वाहन में नशीले पदार्थ तस्करी के लिए लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने लुधियाना के बाहरी इलाके में फिरोजपुर–लुधियाना हाईवे पर निगरानी शुरू की। संदिग्ध वाहन की पहचान कर उसे रोकने पर तलाशी के दौरान 10 पारदर्शी पैकेट बरामद हुए। पैकेट सफेद कपड़े में लिपटे थे और दो जूते के बैग में छिपाए गए थे। इन्हें कार के डिक्की में रखे बड़े स्पीकरों के भीतर विशेष खानों में छिपाया गया था जो तस्करों की सावधानी और सुनियोजित चाल को दर्शाता है।
मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई। बरामद हेरोइन का कुल वजन 5.58 किलो है, जो वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आता है। डीआरआई ने हेरोइन के साथ तस्करी में इस्तेमाल वाहन को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को 11 जनवरी 2026 को हिरासत में लिया गया। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ एजेंसी की सतत सतर्कता और समाज को इस घातक खतरे से बचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें