फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550वां प्रकाश पर्वः करतारपुर कॉरिडोर शुरू हुआ, पाकिस्तान ने श्रद्धालुओं को दिखाया 'बम'

Sat, 09 Nov 2019 01:28 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
गुरुद्वारा परिसर में लगा बोर्ड और प्रदर्शित बम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर का आज उद्घाटन हो गया, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आ गई। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि 1971 में भारतीय वायुसेना ने गुरुद्वारा दरबार साहिब श्री करतारपुर साहिब पर बम गिराया था, हालांकि वाहे गुरुजी की कृपा से गुरुद्वारे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भारतीय वायुसेना का बम श्री खूह साहिब (पवित्र कुआं) में गिरा था, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। यह वही पवित्र कुआं हैं, जहां से अपने खेतों की सिंचाई के लिए श्री गुरु नानक देव जी पानी लेते थे।

विज्ञापन

एक बम भी परिसर में प्रदर्शित किया

पाकिस्तान ने गुरुद्वारा परिसर में एक बम प्रदर्शित किया है। कांच के एक शोकेस में रखे गए इस बम के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने करतारपुर गुरुद्वारे पर गिराया था। शोकेस के बगल में ही लगे एक बोर्ड पर बम के बारे में जानकारी दी गई है।

इसका शीर्षक है- वाहे गुरुजी का चमत्कार। इसमें नीचे लिखा है, ‘भारतीय वायु सेना ने 1971 की लड़ाई के दौरान गुरुद्वारा साहिब पर यह बम गिराया था। लेकिन वाहेगुरुजी की कृपा से उसके गलत इरादे नाकामयाब हुए। बम श्री खूह साहिब (पवित्र कुआं) में गिरा और दरबार साहिब सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने ट्वीट करके किया खुलासा

भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने इस फोटो को शेयर कर ट्वीट किया कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की ये तस्वीर पाकिस्तान के घटिया और घिनौने चेहरे को दर्शा रही है।  
 
इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के कई नेता पहले भी कह चुके हैं कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने पर पाक की हरकतों पर नजर रखनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें