कैथल। विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने के अंतिम दिन शनिवार को जिले की चार सीटों पर 56 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। शनिवार को कैथल से 12, पूंडरी से 16, गुहला-चीका से पांच तथा कलायत से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इस तरह से अब चारों विधानसभा सीटों पर कुल 75 उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं।
कैथल विधानसभा क्षेत्र
कैथल से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राव सुरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार निर्मला देवी, निर्दलीय प्रत्याशी डा. अश्वनी शर्मा, हरियाणा जनहित कांग्रेस के जग्गन गुर्जर, कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, सीपीआईएम के प्रेम चंद, निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान, निर्दलीय उम्मीदवार जरनैल सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश कुमार, हरियाणा लोक हित पार्टी के उम्मीदवार योगेश कालड़ा, राष्ट्रीय आर्य राज सभा के उम्मीदवार देश राज, निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वर सिंह शामिल थे।
पूंडरी विधानसभा
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से 16 उम्मीदवारों में समस्त भारतीय पार्टी के उम्मीदवार नरेश कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार रामपाल, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद, निर्दलीय उम्मीदवार जसमहिंद्र पबनावा, निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश कौशिक, इनेलो के तेजवीर सिंह, निर्दलीय कृष्ण कुमार, धर्मवीर निर्दलीय, अनिल निर्दलीय, ईश्वर सिंह निर्दलीय, हरियाणा लोकहित पार्टी के अमित वालिया, भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार अमित पुत्र रणधीर सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार कपूर सिंह, हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप पुत्र महेंद्र सिंह, निर्दलीय कुलदीप, निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र तथा निर्दलीय उम्मीदवार सतबीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
गुहला विधानसभा
गुहला विधानसभा से पांच उम्मीदवारों में निर्दलीय उम्मीदवार रेखा रानी, इनेलो पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार अंजली पुत्री बूटा सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर सिंह, हरियाणा लोक हित पार्टी से रामकिशन तथा राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार चौहान ने पर्चा भरा।
कलायत विधानसभा
कलायत विधानसभा क्षेत्र में 21 उम्मीदवारों में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जोगी राम, निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र, निर्दलीय उम्मीदवार कर्मवीर, भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार सरबती, हरियाणा लोक हित पार्टी के सतपाल, निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश, हरियाणा लोक हित पार्टी की उम्मीदवार मेवा देवी, निर्दलीय उम्मीदवार महीपाल, समस्त भारतीय पार्टी उम्मीदवार कुलविंद्र कौर तथा कुलदीप सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार रामकुमार, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश, निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश, निर्दलीय उम्मीदवार बलजीत, निर्दलीय उम्मीदवार रणवीर, निर्दलीय उम्मीदवार बलवीर, निर्दलीय उम्मीदवार रणबीर सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार सतीश तथा हरियाणा जन चेतना पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
एक अक्तूबर तक लें सकते हैं नामांकन वापस
इससे पूर्व 22 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरा था। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 29 सितंबर को होगी। पहली अक्तूबर को नाम वापिस लेने की तिथि निर्धारित की गई है।