फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा समेत तीन इलाकों में किए 53 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के इंफोर्समेंट विभाग ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के निर्देशों पर की गई। अभियान के दौरान कुल 53 चालान किए गए और बिना लाइसेंस संचालित कई अवैध वेंडरों को हटाया गया। नगर निगम इंफोर्समेंट विंग की इस कार्रवाई का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त ने किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में थाना मनीमाजरा पुलिस की सहायता से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस काम कर रहे 18 अवैध वेंडरों को हटाया गया। इसके अलावा सेक्टर-26 स्थित आउटर मंडी क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए 13 अवैध वेंडरों को मौके से हटाया गया।
शाम के समय नगर निगम की टीम ने सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट के आसपास भी अभियान चलाया। यहां अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 चालान जारी किए गए। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण और अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें