चंडीगढ़। सेक्टर-50 की एक सोसाइटी में लिफ्ट लगाने के नाम पर 5.21 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह विर्क ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के रहने वाले रूप राम शुक्ला को टेलीफोन सोसाइटी में लिफ्ट लगाने का कांट्रेक्ट दिया था। इसके लिए उसे 5 लाख 21 हजार 300 रुपये दिए। मगर ठेकेदार न तो काम पूरा किया और न ही रुपये लौटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।