चंडीगढ़। थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीजीआई में डेंगू केमरीजों के लिए शनिवार को लगाए शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 11 लोग स्वास्थ्य व अन्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। ट्रस्ट के 234वें रक्तदान शिविर में कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। ट्रस्ट केसदस्य सचिव राजिंदर कालरा ने बताया कि कोरोना काल में भी 6 जून से लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान अब तक 49 शिविरों के माध्यम से 5 हजार यूनिट खून एकत्र किया जा चुका है।