फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़; हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

Fri, 25 Sep 2026 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष वर्मा, चंडीगढ़

सार

सीबीआई ने साकेत कुमार, राम कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर को लाभार्थी बैंक अधिकारी ने सोने के सिक्के दिलवाए तो एक अफसर के बेटे को हवाला के जरिये दो करोड़ रुपये दिए गए।

विज्ञापन


सीबीआई ने साकेत कुमार, राम कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें अधिकारियों पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश रचकर सरकारी पैसे को निजी बैंकों में ट्रांसफर कराने, बैंक चयन, एफडी निवेश के नियमों की अनदेखी करने, वित्त विभाग की तय सीमाओं को दरकिनार करने, सबूत छिपाने और रिश्वत या अन्य अनुचित लाभ लेने के आरोप लगाए हैं।

साकेत कुमार ने एचपीजीसीएल पेंशन फंड ट्रस्ट से निकाले 25 करोड़ रुपये
चार्जशीट के अनुसार साकेत कुमार 16 जून 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव रहे और हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। आरोप है कि आईडीएफसी बैंक के पूर्व अधिकारी रिभव ऋषि की सिफारिश पर एचपीजीसीएल पेंशन फंड ट्रस्ट से 25 करोड़ रुपये निकालकर आईडीएफसी बैंक में डिपॉजिट कराए। 
विज्ञापन


आरके सिंह ने 50 लाख लिए और बेटे को 2 करोड़ दिलवाए
पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त आरके सिंह के घर में 11 जनवरी 2026 को 50 लाख रुपये पहुंचाए गए। 22 जनवरी को दिल्ली में उनके बेटे प्रशांत सिंह को तीन किश्तों (1 करोड़ + 50 लाख + 50 लाख) में 2 करोड़ रुपये दिए गए। 

गर्ग के घर दिवाली से पहले पहुंचे सिक्के
सीबीआई की चार्जशीट में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष विनीत गर्ग पर प्रक्रियागत अनियमितताओं का उल्लेख है। दीपावली से पहले रिभव ऋषि के माध्यम से विनीत गर्ग के घर 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के पहुंचाए जाने की भी जांच की गई। वहीं, पंकज अग्रवाल के लिए होटल में नृत्य व पार्टयों का आयोजन भी रिभव ऋषि ने ही कराया। 

शाइन ने 108 करोड़ की एफडी तुड़वाई
एचपीजीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मोहम्मद शाइन ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को फायदा पहुंचाया। चार्जशीट के मुताबिक नवंबर 2024 में इंडसइंड बैंक की करीब 108.46 करोड़ रुपये की एफडी समय से पहले तुड़वाकर 50 करोड़ रुपये आईडीएफसी में जमा कराए गए। इससे एचपीजीसीएल को 1.66 करोड़ ब्याज का नुकसान हुआ। वहीं, प्रदीप कुमार ने ब्याज दरों में गड़बड़ी कर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 159.86 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें