चंडीगढ़। सेक्टर-50 के एक मोबाइल टॉवर से 16 बैटरी सेल चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरड़ निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बी4एस सैल्यूशन कंपनी में जोनल सिक्योरिटी अफसर है। 16 अगस्त की रात को सेक्टर-50 के इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से 16 बैटरी सेल चोरी हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।