संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर में पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर एक परिवार ने पांच करोड़ रुपये की ठगी कर ली। थाना डिवीजन 8 की पुलिस ने मामले में परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शंकर गार्डन के न्यू रसीला नगर के रहने वाले अमित जैन पुत्र सोम प्रकाश के बयान पर पूरव देवी शर्मा पुत्र हंस राज शर्मा, दीपक शर्मा पुत्र देव शर्मा, प्रवेश शर्मा पुत्र पूरव शर्मा, शांति सरूप शर्मा पत्नी हंस राज शर्मा, हरदेश शर्मा पुत्र हंस राज शर्मा, कंचन शर्मा पुत्र पूरव देश शर्मा और रीना पत्नी सरूप शर्मा निवासी न्यू शंकर गार्डन के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी जल्द आरोपियों के नाम का नोटिस जारी करेंगे और जांच में शामिल करेंगे। मगर उक्त आरोपी जांच में नहीं शामिल होते तो टीमें आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेंगी।