चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, दस दिन की अवधि पूरी करने के बाद दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1163 लोगों की जांच की। शहर में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 35 है। वहीं, अब तक 820 मरीजों की मौत हो चुकी है।