फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 हजार परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक, दशकों पुराना इंतजार खत्म : संजय टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करीब 49 हजार परिवारों को मकानों का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ होने पर भाजपा नेता संजय टंडन ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और चंडीगढ़ भाजपा के प्रयासों को दिया।
विज्ञापन

टंडन ने कहा कि भाजपा पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार इस मुद्दे को विभिन्न स्तरों पर उठाकर समाधान के प्रयास कर रही थी। उन्होंने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल संसद में सवाल उठाने से समस्याएं हल नहीं होतीं। कांग्रेस शासन में भी दशकों तक परिवार मालिकाना हक के लिए इंतजार करते रहे। पुनर्वास की 1979, 1996 और 2006 की योजनाओं के बावजूद मकान मिलने और मालिकाना हक मिलने में अंतर बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें