फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 450 विद्यार्थियों ने लिया साइक्लोथॉन से पर्यावरण बचाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यावरण को बचाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न स्कूल के करीब 450 विद्यार्थियों ने वीरवार को साइक्लोथॉन में भाग लिया। पर्यावरण विभाग की ओर आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम को पर्यावरण निदेशक देवेंद्र दलाई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने शहर के कई हिस्सों से होते हुए सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड तक साइकिल चलाई।
विज्ञापन



निदेशक देवेंद्र दलाई ने अध्यापकों और प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में बच्चों को कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए मिशन लाइफ से अवगत कराया। बच्चों को अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए प्रेरित किया। सभी को रोजमर्रा की जिंदगी में इको फ्रेंडली गतिविधियों को अपनाने जैसे प्लास्टिक की जगह जूट के बैग, सोलर लाइट का इस्तेमाल आदि करने के लिए कहा। मिशन के अंतर्गत पर्यावरण निदेशक ने बताया कि 75 लोगों की पहचान की गई है जिन्होंने पर्यावरण के प्रति 7 अलग-अलग विषय में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें