फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम खातों की जानकारी लेकर उड़ा लिए 44 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेटीएम खातों की जानकारी जुटाकर दो अलग-अलग मामलों में 44,834 रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोशन लाल सिंघल ने बताया कि वह सेक्टर-35डी निवासी है। बीते 9 सितंबर 2020 को उनके पेटीएम खाते से 700 रुपयों की गलत ट्रांजेक्शन हुई थी। उसने इंटरनेट से नंबर लेकर फोन किया। फोन उठाने वाले ने पेटीएम खाते की सारी जानकारी ले ली और थोड़ी देर बाद खाते से 19,999 रुपये निकल गए। इस संबंध में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-41 निवासी मुकेश भगत के पेटीएम खाते की सारी जानकारी लेकर 24,835 रुपयों की चपत लगा दी। इस संबंध में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें