फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 में 44 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा समेत लंबित मांगों को लेकर यूटी नर्सिंग स्टाफ यूनियन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच सोमवार को बैठक हुई। प्रशासन ने जीएमएसएच-16 में 44 नए सुरक्षाकर्मी जल्द तैनात करने और हर वार्ड में हर शिफ्ट में सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन ने अपना विरोध प्रदर्शन तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएचएस डॉ. सुमन सिंह, एमएस डॉ. नीना चौधरी और डीएमएस डॉ. परमजीत सिंह मौजूद रहे। यूनियन ने मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए पास व्यवस्था की मांग रखी। प्रशासन ने एक मरीज के साथ एक अटेंडेंट को अनुमति देने पर सहमति जताई। स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी वाले सूचना बोर्ड भी सभी वार्डों में लगाए जाएंगे।
कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए शिकायत समिति गठित करने और सुरक्षा संबंधी अलग एसओपी तैयार करने का भी आश्वासन दिया गया। अस्पताल की पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। यूनियन प्रधान परमिंदरजीत कौर थिंद ने कहा कि प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन के बाद सभी विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें