मनोज कुमार यमुनानगर के जिला उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा आईएएस मंदीप कौर चरखी दादरी की डीसी बनाई गई हैं, वहीं मनोज कुमार सोनीपत के डीसी लगाए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश में 16 आईएएस समेत 44 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस सुशील सारवान पंचकूला के डीसी लगाए गए हैं। वहीं मनोज कुमार यमुनानगर के जिला उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा आईएएस मंदीप कौर चरखी दादरी की डीसी बनाई गई हैं, वहीं मनोज कुमार सोनीपत के डीसी लगाए गए हैं। आईएएस राहुल हुड्डा रेवाड़ी के डीसी लगाए गए हैं। मोहम्मद इमारन रजा जींद और आईएएस प्रशांत पंवार फतेहाबाद के डीसी नियुक्त किए गए हैं।