मनीमाजरा। पुलिस स्टेशन मनीमाजरा में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी पी. अभिनंदन के नेतृत्व में लगे इस रक्तदान शिविर ने 43 लोगों ने रक्तदान किया। पीजीआई से आई डॉक्टरों की टीम ने सभी रक्तदाताओं को रक्त एकत्र किया। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शिविर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चला, जिसकी पूरी देखरेख मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना की ओर से की गई।
मनीमाजरा थाने में लगे रक्तदान शिविर के दौरान ही नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी पी.अभिनंदन ने लोगों के साथ एक बैठक करके उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उनके साथ मनीमाजरा के थाना प्रभारी नीरज सरना, आईटी पार्क थाना के प्रभारी जसपाल सिंह और मौली जागरां के थाना प्रभारी सतनाम सिंह भी मौजूद थे। बैठक में शहर की सभी आरडब्लए, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, समाजसेवी और मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों मौजूद थे। सबने अपने अपने क्षेत्र की समस्या बता कर उनके समाधान का आग्रह किया। कालका-चंडीगढ़ के मुख्य मार्ग पर बसे शिवालिक एनक्लेव एसोसिएशन ने जगदीप शर्मा कहा कि मौलीजागरां के इलाके से दिन में असामाजिक तत्व कर उनके घरों में चोरी का अंजाम दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने शिवालिक एनक्लेव एरिया के एंट्री प्वाइंट पर कालका-चंडीगढ़ रोड से गुजराने वाले ट्रैफिक की स्पीड कम करने की गुहार लगाई।
वहीं माडर्न कांप्लेक्स एसोसिएशन के सुखविंदर सिंह ने मनीमाजरा को पूर्ण रूप से सेक्टर-13 का दर्ज देने की मांग उठाई। डुप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उपाध्यक्ष आरडीएस साहनी कहा कि मोटर मार्केट मनीमाजरा की फन रिपिब्लक से लेकर मनसा देवी को जाने वाली सड़क और अन्य सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों को खड़ा होने से बंद कर उन सड़कों को लोगों के निकलने के लिए खाली रखा जाए। इसके साथ सड़कों के किनारे और पार्किंग में पिछले पांच साल से डंप पड़े वाहनों को उठाकर जब्त किया जाए। वहीं आरडब्ल्यूए माॅडर्न कांप्लेक्स के रिटायर कर्नल गुरसेवक सिंह ने कांप्लेक्स की सड़कों और ब्लॉक के एंट्री व्वाइंट पर खड़े होने वाले वाहन पर नकेल कसने की मांग की। शहर की सड़कों पर खड़े रहने वालों वाहनों को उठाकर सड़कों को साफ रखने का मामला भी उठाया गया। बैठक में समाजसेवी लंबरदार मनजीत सिंह बावा, रणजीत सिंह राणा, माडर्न कांप्लेक्स मार्केट के प्रधान राजीव ठाकुर अपनी टीम के साथ, केटागरी एसोसिएशन के प्रधान तलविंदर सिंह, एनएसी मार्केट एसोसिएशन के महासचिव संदीप जैन, चेयरमैन सुरेश बंसल, अमृत बंसल, अकाली दल के प्रधान सुरजीत सिंह राजा, शाम सिंह, रामेश्वर गिरी, पूर्व मेयर सााईं गुरचरण दास काला और अन्य सैंकड़ों लोग मौजूद थे। सभी के लिए पुलिस की तरफ से दोपहर के खाने की व्यवस्था की गई थी।
डीएसपी बोले- घरों के बाहर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
डीएसपी ने सभी समस्या सुनने के बाद लोगों को अपने किराएदारों की वेरीफेशन करवाने, इलाके और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और थोड़ी दूर पर जाते वक्त भी हेल्मेट पहनने और अन्य ट्रैफिक नियमों की पालन करने के लिए कहा।