फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 420 यूजी एवं पीजी टॉपर्स को मिलेगा मेडल, 347 विद्यार्थियों को पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 13 दिसंबर को होने वाले 73वें दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम का आयोजन पीयू जिम्नेजियम हॉल में होगा, जहां पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया अध्यक्षता करते हुए दीक्षांत भाषण देंगे।
विज्ञापन


समारोह में चार मानद उपाधि और चार पीयू रत्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मानद उपाधियां डॉ. विजय पी भटकर, प्रो. केएन पाठक, जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और डॉ. अमिताव घोष को दी जाएगी। पीयू रत्न सम्मान के तहत डॉ. श्रीधर वेंबू को उद्योग रत्न, प्रो. प्रदीप थलप्पिल को विज्ञान रत्न, सरबजोत सिंह को खेल रत्न और अमरजीत ग्रेवाल को साहित्य रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीयू के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
इस बार 347 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी, जिनमें 220 महिलाएं और 127 पुरुष शामिल हैं। 420 स्नातक एवं स्नातकोत्तर टॉपर्स को मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। पीएचडी प्राप्त करने वालों में फार्मास्यूटिकल साइंसेज से 4, इंजीनियरिंग से 29, साइंस से 104, लॉ से 20, कॉमर्स से 21, आर्ट्स से 83, एजुकेशन से 37, लैंग्वेजेज से 42 और डिजाइन एवं फाइन आर्ट्स से 7 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की रिहर्सल में पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें