फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 28 साल नौकरी करने के बाद 409 सिपाही बने हवलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हवलदार की ट्रेनिंग पूरी कर चुके 409 सिपाहियों को मंगलवार को हवलदार बना दिया गया। एसपी हेडक्वार्टर मनोज कुमार मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इनमें से कई मुलाजिम लंबे समय से ओआरपी रैंक से सिपाही से हवलदार और एसआई बने थे, लेकिन पक्के तौर पर हवलदार भी नहीं बने थे। लंबे से समय से इन पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का इंतजार था। कई मुलाजिमों को लगभग 20 से 28 साल की नौकरी के बाद हवलदार बनने का मौका मिला। डीजीपी प्रवीर रंजन ने इन पुलिसकर्मियों को पक्के तौर पर हवलदार बनाने के लिए करीब एक महीने पहले ट्रेनिंग करवाने के आदेश दिए थे। इससे पुलिस कर्मियों में काफी खुशी देखने को मिली थी। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन पुलिस कर्मियों को पक्के तौर पर हवलदार बना दिया गया। प्रमोशन पाने वाले कर्मियों ने डीजीपी प्रवीर रंजन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें