फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर के कालाबाजारी के आरोपी से जेल में मांगी 40 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुख्यात अपराधी लॉंरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर अंकित नरवाल ने जेल के अंदर से एक दूसरी बैरक में बंद रेमडेसिविर की कालाबाजारी के आरोपी फिलिप जैकब से 40 लाख की रंगदारी मांगी है। वहीं, जैकब को अदालत में सुनवाई के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे वह इतना डर गया कि उसने अपनी पत्नी के जरिए आरोपियों को दो किस्तों में दो लाख रुपये की फिरौती भी दे दी। फिरौती की तीसरी किस्त मांगने पर जैकब ने पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच के बाद अंकित नरवाल व प्रभात त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बीते 18 अप्रैल 2021 को चंडीगढ़ की ऑपरेशन सेल टीम ने केरल के कोट्टायम स्थित जनाथा रोड निवासी फिलिप जैकब, केपी फ्रांसिस, प्रभात त्यागी समेत अन्य को रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक मई को जैकब कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके चलते उसका 20 मई तक जीएमएसएच-16 में इलाज चला। इसके बाद उसे बुड़ैल जेल के बैरक नंबर-9 में शिफ्ट कर दिया गया। इसी बैरक में पहले से ही जैकब का साथी प्रभात त्यागी और केपी फ्रांसिस बंद थे। आरोप है कि प्रभात ने उससे आकर कहा कि इस बैरक में गैंगस्टर अंकित नरवाल है, जोकि कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। अगर उसे 40 लाख रुपये नहीं दिया तो वह तुम्हें जिला अदालत में तारीख पर जाने के दौरान जान से मरवा देगा। उसके पूरे देश में तकरीबन छह हजार शूटर हैं। इस बीच आरोपी लगातार जैकब को धमकाते रहे। इसके बाद अंकित नरवाल ने जैकब को एक मोबाइल नंबर देकर बोला कि यह मेरे भाई विकास का नंबर है। इससे संपर्क कर खाते में पैसा भेज देना। इसके बाद शिकायतकर्ता जैकब ने जेल प्रशासन की तरफ से मुहैया करवाए गए फोन से पत्नी को नंबर देकर कहा कि इससे संपर्क कर खाते में पैसा जमा करवा देना।
खाते में दो बार एक-एक लाख रुपये डाले
जैकब की पत्नी ने विकास से संपर्क किया तो उसके व्हाटसएप पर खाता नंबर आ गया, जो कि हरियाणा रोहतक स्थित एचडीएफसी बैंक में कमला देवी के नाम से था। इसके बाद जैकब की पत्नी ने आरोपियों से डरकर पति की जान बचाने के लिए 18 जून को एक लाख और 22 जून को एक लाख रुपये खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद अंकित और प्रभात ने तीसरी किस्त में दस लाख और मांगे। साथ ही धमकाया कि पैसा नहीं दिया तो जेल से बाहर निकलते ही जान से हाथ धो बैठोगे, जबकि बाकी के 30 लाख रुपये जमानत होने पर बाहर जाकर देना होगा। बताया गया कि जिस खाते में रुपये भेजे गए वह अंकित नरवाल की मां के नाम पर है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद हैं अंकित नरवाल
दिसंबर 2019 में सेक्टर-15 में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े दो छात्रों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में रोहतक निवासी अंकित नरवाल के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसके बाद से ही आरोपी अंकित बुड़ैल जेल में सजा काट रहा है, जबकि 18 अप्रैल को प्रभात त्यागी को सेक्टर-17 के एक होटल से ऑपरेशन सेल ने रेमडेसिविर के कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें