फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गांव अंटाला में शामलात जमीन से खैर के 40 वृक्ष काटे

Sat, 25 Mar 2023 01:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। थाना हंडेसरा के तहत गांव अंटाला की शामलात जमीन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खैर के 40 वृक्ष काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव अंटाला की सरपंच गुरनाम कौर ने दी शिकायत में कहा कि उनके गांव की शामलात जमीन पर खैर के वृक्ष लगे हुए हैं। 22 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्ति शामलात की जमीन से खैर के 40 वृक्ष काट कर ले गए। इसका वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने सरपंच गुरनाम कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें