फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मोहाली में खेले जाने वाले आाईपीएल के तीन मैच भी हुए रद्द, 15 अप्रैल तक टली सीरीज

Sat, 14 Mar 2020 11:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज अब 29 मार्च को नहीं होगा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। आईपीएल का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच के साथ होना था, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना था। वहीं अब कोरोना के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को रिशेड्यूल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


मोहाली में 15 अप्रैल से पहले तीन मैच होेने थे
आईपीएल के मौजूदा सीजन में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) मोहाली को इस बार 7 मैच मिले थे। मोहाली मे पहला मैच 4 अप्रैल, दूसरा मैच 8 अप्रैल और तीसरा मैच 14 अप्रैल को खेला जाना था जो अब कोरोना वायरस के चलते नही होंगे। वहीं पीसीए के आयोजकाें का उम्मीद है कि आईपीएल के रिशेड्यृल में यह तीनाें मैचे दोबारा से उनकी झोली में जरूर आएंगे।

दर्शकों के हाथ लग सकती है मायूसी
कोरोना वायरस के चलते अगर आईपीएल के मुकाबले बिना दर्शकों के कराए गए तो इससे क्रिकेट प्रशंसकाें को काफी मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। मोहाली के 26 हजार की क्षमता वाले पीसीए स्टेडियम में आज तक खेले आईपीएल के सभी सीजन में दर्शकों का हुजूम उमड़ता रहा है। इस बार अगर यहां पर बिना दर्शकाें के मैच करवाए गए तो उन दर्शकाें की उम्मीदाें पर पानी फिर जाएगा जो दूर-दूर से पसंदीदा खिलाड़ियाें को देखने पीसीए स्टेडियम में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें