फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 38 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से तंग आकर की खुदकुशी, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ के अंतर्गत आते गांव सकरूल्लापुर में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ऑटो चालक परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। सदर खरड़ पुलिस ने मृतक के भाई गुरदेव सिंह के बयान पर उसकी पत्नी कोमल निवासी गांव पलसौरा चंडीगढ़ और उसके दो साथियों समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में गुरदेव सिंह ने बताया कि उसकी भाभी कोमल फेज-3ए के खालसा कॉलेज में नौकरी करती है। वह कुछ दिन पहले घर से कॉलेज के लिए गई थी और वहां से अपने मायके पलसौरा चली गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी भाभी की मांं वीना और उनकी एक रिश्तेदार जो कि चंडीगढ़ सेक्टर-29बी में रहती है और खुद को महिला मंडल प्रधान बताती है। गुरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त सभी ने मिलकर उसके भाई को धमकाया और कहा कि उसने कोमल से मारपीट कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। उन्होंने भाई परमिंदर को धमकी दी थी कि वह उस पर झूठा केस दर्ज करवा देेंगे।
इन बातों से आहत होकर परमिंदर सिंह ने अपने घर के पास एक खाली प्लॉट में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसी दौरान उसके पिता हरदीप सिंह खेतों से लौट रहे थे। परमिंदर ने पिता को देखा और बताया कि उसने जहर पी लिया है। वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल खरड़ ले गए। यहां से उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। यहां पर रात को 9 बजे उसकी मौत हो गई। परमिंदर सिंह के दो बच्चों में 11 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें