विजिलेंस ने पिछले दो माह में 38 सरकारी मुलाजिमों को रिश्वत लेते हुए काबू किया। इनमें राजस्व विभाग के 11, पुलिस के पांच और बिजली विभाग के छह मुलाजिम शामिल हैं। इस दौरान अदालतों में बीस चालान पेश किए गए। रिश्वतखोरों केखिलाफ आठ फौजदारी मामले भी दर्ज किए गए। आठ मामलों में अदालतों ने फैसला सुनाते हुए नौ मुलाजिमों को सजा सुनाई।