चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 38 नए मरीज मिले हैं, वहीं एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। दूसरी ओर, एकांतवास में रखे गए 18 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। पॉजिटिव मिले मरीजों में 17 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर-49 निवासी 81 साल की वृद्धा की पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ किडनी, हृदय और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी।